
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के भरतपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है. यहां उच्चैन थाना क्षेत्र में सड़क किनारे चल रहे पति-पत्नी को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पति-पत्नी उछलकर दूर जा गिरे| कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई है. वहीं, उसके पति की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल पति को भरतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है|कार की टक्कर के बाद ग्रामीण मौके पर दौड़े. उन्होंने आनन-फानन में दोनों को उच्चैन सीएचसी पहुंचाया, लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला. इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सीएचसी पर ताला जड़ दिया|
चतर फौजी और उसकी पत्नी वीरवती पशुशाला से दूध दुहकर घर जा रहे थे. इस दौरान जैसे ही वे उच्चैन बयाना बाईपास पर पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों पति-पत्नी को उच्चैन सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर न मिलने पर ग्रामीणों ने सीएचसी पर ताला जड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया और सीएचसी का ताला खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने वीरवती के शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे में घायल होने के कारण चतर फौजी को गंभीर हालत में भरतपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
TagsRajasthanदंपत्तिकारटक्करमहिलामौतRajasthancouplecarcollisionwomandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





