
x
Jaipur जयपुर । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की ओर से राजस्थान पर्यटन को दुनिया का सिरमौर बनाये जाने के लिए किए जा रहें प्रयास रंग ला रहें हैं। इसी का सुपरिणाम है कि इंडिया टुडे समूह द्वारा राजस्थान पर्यटन विभाग को तीन श्रेणीयों में इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड्स 2025 शुक्रवार को प्रदान किए गए।
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा नई दिल्ली के एक होटल में आयोजित समारोह में राजस्थान के आमेर किले को सर्वश्रेष्ठ विरासत गंतव्य श्रेणी में, कुंभलगढ़ को सर्वश्रेष्ठ पर्वतीय गंतव्य श्रेणी में तथा बीकानेर को सर्वश्रेष्ठ पाक-कला गंतव्य श्रेणी में विजेता घोषित कर, इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे और अवार्ड्स 2025 प्रदान किए गए। राजस्थान पर्यटन विभाग के शासन सचिव श्री रवि जैन ने उक्त पुरस्कार ग्रहण किए।
उल्लेखनीय है कि इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे और अवार्ड्स समारोह प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। जिसमें देश भर में पर्यटन को बढ़ावा देने के तरीकों पर गहन सत्रों के आयोजन के अलावा, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को वार्षिक पर्यटन पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। इंडिया टुडे समूह द्वारा पर्यटन सर्वेक्षण के विजेताओं की घोषणा करने के लिए आयोजित वार्षिक कार्यक्रम एक ऐसी प्रक्रिया है जो भारत के कई ऊर्जावान राज्य पर्यटन निकायों के प्रयासों पर केंद्रित होता है।
TagsRajasthan पर्यटन विभागतीन श्रेणीमिले पुरस्कारRajasthan Tourism Departmentthree categoriesreceived awardsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





