छत्तीसगढ़

पेयजल आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने कंट्रोल रूम का गठन

Nilmani Pal
28 March 2025 4:28 PM IST
पेयजल आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने कंट्रोल रूम का गठन
x

महासमुन्द । ग्रीष्मकाल के दौरान मैदानी स्तर पर पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा जिले में पेयजल आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए वर्ष 2025-26 में उपखण्ड एवं विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। यह कंट्रोल रूम आगामी आदेश तक कार्यरत रहेगा। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम के प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा हस्त पंप तकनीशियन होंगे। पेयजल समस्या के त्वरित समाधान हेतु टोल फ्री नम्बर 18002330008 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड महासमुंद अंतर्गत महासमुंद, बागबाहरा एवं पिथौरा के लिए सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी किशोर कुमार साहू प्रभारी अधिकारी होंगे। इसी तरह विकासखण्ड महासमुंद के लिए उपअभियंता विकासखण्ड प्रभारी आलोक शुक्ला, बागबाहरा के लिए उप अभियंता श्रीमती कुलेश्वरी भारद्वाज, विकासखण्ड पिथौरा के लिए उप अभियंता विकासखण्ड प्रभारी पी.डी. अनंत होंगे।

इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड सरायपाली अंतर्गत बसना और सरायपाली के लिए सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री खिलेश्वर साहू प्रभारी अधिकारी होंगे। विकासखण्ड बसना के लिए उप अभियंता विकासखण्ड प्रभारी महेन्द्र ध्रुव एवं विकासखंड सरायपाली के लिए उपअभियंता विकासखण्ड प्रभारी टी.के. चन्द्राकर प्रभारी अधिकारी होंगे।

Next Story