राजस्थान

Rajasthan: अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से तीन वाहन पलटे, चालक की मौत

Sarita
17 Feb 2025 7:41 AM IST
Rajasthan: अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से तीन वाहन पलटे, चालक की मौत
x
Rajasthan राजस्थान: जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र के देसूरी नाल में रविवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से पिकअप व ट्रेलर खाई में पलट गए, जबकि ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई, जबकि दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। चारभुजा थाना प्रभारी प्रीति रत्नू ने बताया कि गढ़बोर से पाली जा रहा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया, जिसमें पाउडर की बोरियां भरी हुई थी। ट्रेलर ने आगे जा रहे ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे सामने से आ रही पिकअप भी चपेट में आ गई। हादसे में पिकअप पलट गई, जबकि ट्रेलर भी खाई में पलट गया। आगे जाकर ट्रक भी सड़क पर पलट गया। इस भीषण हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप व ट्रक चालक घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि पिकअप चालक सब्जी लेकर पाली जिले के बाली गया था, जहां सब्जी उतारने के बाद वह वापस लौट रहा था। हादसे के बाद चारभुजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत गढ़बोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रेलर चालक के शव को चारभुजा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल करवाई है। फिलहाल मौके पर पुलिस तैनात है। एएसआई कालूराम ने बताया कि हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई, उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया उसकी पहचान गंगानगर निवासी राजू चौधरी के रूप में हुई है।
इसके अलावा पिकअप चालक गौतम रेबारी (38) पुत्र अर्जुनलाल रेबारी निवासी सेलागुड़ा निकट आमेट व ट्रक चालक विक्रम सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी तारपुरा, दादिया, जिला सीकर घायल हो गए। दोनों चालकों का चारभुजा अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोपहर में अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से पिकअप व ट्रक पलट गए। हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो वाहनों के चालक घायल हो गए।
Next Story