
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के जयपुर जिले में रविवार सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खाटू श्याम दर्शन के लिए निकले एक परिवार की कार एक ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें परिवार के सभी पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक मासूम 12 महीने का बच्चा शामिल है। हादसा इतना भयानक था कि कार चकनाचूर हो गई और शवों को निकालने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 8 बजे मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर नेकावाला टोल प्लाजा के पास हुआ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक परिवार खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए कार से निकला था। कार दौसा से खाटू जा रही थी, तभी अचानक ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर सड़क से उतरकर पलट गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे अंदर बैठे सभी लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही रायसर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। शवों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के कारण हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
रायसर थाना अधिकारी रघुवीर सिंह के अनुसार, ओवरटेक करने के प्रयास में यह भीषण हादसा हुआ होगा। हालांकि, हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
TagsRajasthanखाटू श्यामदर्शनKhatu ShyamDarshanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





