
x
Rajasthan राजस्थान: पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान अब नापाक हरकतों पर उतर आया है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की साइबर फोर्स ने सोमवार देर रात राजस्थान सरकार के तीन अहम विभागों नगरीय विकास विभाग (यूडीएच), स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) और जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की वेबसाइट पर साइबर अटैक किया। हैक की गई वेबसाइट पर आतंकियों ने पहलगाम हमले को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ संदेश पोस्ट किए हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि साइबर हमलावरों ने इन सरकारी वेबसाइट के डेटा के साथ छेड़छाड़ की है या नहीं। इस गंभीर घटना को लेकर नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा और जेडीए कमिश्नर आनंदी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
गोलियों के बाद डिजिटल हमला
हैक होने के बाद वेबसाइटों पर जो पोस्टर दिखाई दे रहा है उस पर सबसे ऊपर "पाकिस्तान साइबर फोर्स" लिखा हुआ है। इसके नीचे अंग्रेजी में कुछ धमकी भरी पंक्तियां हैं जिनका हिंदी में मतलब है - "अगला हमला गोलियों से नहीं बल्कि डिजिटल तरीके से होगा।" इसके साथ ही एक और संदेश लिखा है "कोई सीमा नहीं, कोई चेतावनी नहीं और कोई दया नहीं।" इन संदेशों से पाकिस्तान की साइबर फोर्स की नापाक मंशा साफ झलकती है कि वे भारत में अशांति और डर का माहौल पैदा करना चाहते हैं।
वहीं इस साइबर हमले के बाद राजस्थान सरकार के संबंधित विभाग अलर्ट पर हैं और वेबसाइटों को सुरक्षित करने के साथ-साथ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं डेटा में कोई बदलाव तो नहीं किया गया है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पाकिस्तान अब आतंकवाद के साथ-साथ साइबर युद्ध के जरिए भी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है।
TagsRajasthanWebsitesआतंकीहमलासाइबरहैकर्सRajasthanTerroristAttackCyberHackersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





