
x
Rajasthanराजस्थान: राजस्थान के आबू रोड इलाके से एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर आ रही है। गुरुवार तड़के हुए इस भीषण सड़क हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में एक महिला के घायल होने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार के ट्रॉले से टकराने के कारण यह भीषण हादसा हुआ और आधा दर्जन लोगों की जान चली गई है।
पुलिस ने इस हादसे की पूरी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि यह भीषण हादसा सिरोही के किवरली गांव के पास सुबह करीब तीन बजे हुआ। यहां तेज रफ्तार कार ट्रॉले से टकरा गई। माउंट आबू के क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, कार सवार लोग जालौर जिले के एक गांव के रहने वाले थे। वे अहमदाबाद से लौट रहे थे। किवरली के पास कार ट्रॉले से टकरा गई।
4 की मौके पर ही मौत
अधिकारी के मुताबिक, हादसे के बाद कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल एक महिला का इलाज किया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान नारायण प्रजापत, उनकी पत्नी पोशी देवी और बेटे दुष्यंत, ड्राइवर कालूराम, उसके बेटे यशराम और जयदीप के रूप में हुई है।
TagsRajasthanहादसाकारट्रॉलीटकराई6 मौतRajasthanaccidentcartrolleycollided6 diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





