
x
Kota कोटा : राजस्थान में गर्मी ने इस बार कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते 24 घंटों में श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह 2019 के बाद अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है, जब जून में 49 डिग्री तक पारा पहुंचा था। अब तक पश्चिमी राजस्थान में ही भीषण गर्मी देखी जा रही थी, लेकिन अब पूर्वी राजस्थान भी इसकी चपेट में आ गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 8 शहरों में तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा, जिनमें वनस्थली, दौसा, चूरू, बीकानेर, फलौदी, चित्तौड़गढ़, कोटा और श्रीगंगानगर प्रमुख हैं।
बीकानेर संभाग में रेड अलर्ट : जयपुर मौसम केंद्र ने 12 और 13 जून को बीकानेर संभाग में प्रचंड हीटवेव्स को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, चित्तौड़गढ़ और धौलपुर में भी हीटवेव्स की चेतावनी दी गई है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि आसपास के शहरों में पारा 45 डिग्री को पार कर गया। रात का तापमान भी 32.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 15 जून से मिल सकती है राहत
मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून से पूर्वी राजस्थान में नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और भरतपुर समेत 25 जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
रातें भी गर्म, माउंट आबू तक में पारा चढ़ा : गंगानगर में मंगलवार की रात सीजन की सबसे गर्म रात रही, जहां रात का तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जयपुर, कोटा और दौसा में भी न्यूनतम तापमान 32 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में भी दिन का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया, हालांकि यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
Tagsतापमानरेकॉर्डतोड़ामौसमविभागअलर्टtemperaturerecordbrokenweatherdepartmentalertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





