राजस्थान
Rajasthan अध्यापक पात्रता (रीट) परीक्षा 27 व 28 फरवरी को - नियंत्रण कक्ष स्थापित
Tara Tandi
24 Feb 2025 7:21 PM IST

x
Bundi बूंदी । माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के निर्देशानुसार राजस्थान अध्यापक पात्रता (रीट) निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर 27 व 28 फरवरी को तीन पारियों में जिला मुख्यालय एवं तालेड़ा उपखंड मुख्यालय पर आयोजित होगी।
परीक्षा के नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने बताया कि 27 फरवरी को प्रथम पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) व द्वितीय पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक लेवल-द्वितीय (कक्षा 6 से 8) एवं 28 फरवरी को तृतीय पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लेवल-द्वितीय (कक्षा 6 से 8) तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जिला कलक्टेªट कार्यालय के कमरा नम्बर 34 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष 25 फरवरी से सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक (प्रथम पारी) एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक (द्वितीय पारी) में परीक्षा सामग्री रीट कार्यालय अजमेर पहुंचने तक संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0747-2940097 रहेगा। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक चन्द्र प्रकाश राठौर रहेंगे।
TagsRajasthan अध्यापक पात्रतारीट परीक्षा 27 व 28 फरवरीनियंत्रण कक्ष स्थापितRajasthan teacher eligibilityREET exam 27 and 28 Februarycontrol room establishedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





