छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Nilmani Pal
24 Feb 2025 6:00 PM IST
छत्तीसगढ़ में महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार
x
ब्रेकिंग

रायगढ़। जिले में पदस्थ महिला नापतौल इंस्पेक्टर ओलिभा किस्पोट्टा को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पेट्रोल पंप में नापतौल की गड़बड़ी से संबंधित मामले में की गई।

सूत्रों के अनुसार, ओलिभा किस्पोट्टा ने पेट्रोल पंप संचालक से नापतौल में गड़बड़ी के मामले को सुलझाने के लिए 18,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पहले ही 10,000 रुपये एडवांस के रूप में लिए जा चुके थे। शेष 8,000 रुपये की राशि लेते समय एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बहरहाल एसीबी के अफसर आरोपी महिला अफसर से कड़ाई से पूछताछ कर रहे है। उसे न्यायलय में पेश करने की भी तैयारी की जा रही है। एंटी करप्शन ब्यूरों के इस औचक कार्रवाई से विभाग के दुसरे अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है।

Next Story