
x
Rajasthan राजस्थान: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। जिले के बाड़ी-सपऊ मार्ग पर जमालपुर गांव के मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शवों को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना से मृतक के परिवार में मातम छा गया।
बाड़ी कस्बे के किरी मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय नाहर सिंह गुरुवार सुबह अपनी 42 वर्षीय पत्नी विमलेश के साथ सपऊ में देवी पूजा करने गए थे। शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी जमालपुर मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नाहर सिंह और विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन बाड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है। लेकिन कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Next Story





