राजस्थान

Rajasthan: स्कूल वैन पलटी, दो मासूमों की मौत

Sarita
1 Nov 2025 10:27 AM IST
Rajasthan:  स्कूल वैन पलटी, दो मासूमों की मौत
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के कोटा जिले की पीपल्दा तहसील के इटावा कस्बे में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। बच्चों को ले जा रही एक स्कूल वैन एक बोलेरो वाहन से टकरा गई, जिससे दोनों वाहन पलट गए। वैन में सवार 12 बच्चों में से दो की मौत हो गई, जबकि सात बच्चों को गंभीर हालत में कोटा रेफर कर दिया गया। तीन बच्चों का इटावा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा 132 केवी जीएसएस के पास उस समय हुआ जब "स्कूल ऑफ जॉय एंड हैप्पीनेस" के बच्चे एक इको वैन में स्कूल जा रहे थे। वैन का टायर अचानक फट गया और वह सामने से आ रही एक बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे लगभग 20 मीटर दूर जा गिरे।स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को बचाया और उन्हें अस्पताल पहुँचाया, लेकिन चौथी कक्षा की छात्रा पारुल और दसवीं कक्षा की छात्रा तनु नागर की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुँच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया।
Next Story