राजस्थान

Rajasthan : स्कूल वैन और कार में भीषण टक्कर, मची चीख-पुकार

Sarita
16 Aug 2025 7:50 AM IST
Rajasthan : स्कूल वैन और कार में भीषण टक्कर, मची चीख-पुकार
x
Rajasthan : राजस्थान के कोटा जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेकर वापस अपने घर लौट रहे स्कूली छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसमें 11 स्टूडेंट्स घायल हो गए। जिनका सांगोद और कोटा के अस्पतालों में भेजा गया है। ये हादसा सांगोद थाना इलाके खानपुर रोड पर हुआ। यहां पर तेज रफ्तार कार ने स्कूल से भरी वैन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं राहगीरों की मदद से सभी घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। ये बच्चे अपने गांव चतरपुरा गांव लौट रहे थे।
सभी बच्चे एवरग्रीन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर जा रहे थे। वैन के अंदर 7 से 15 साल के उम्र के स्कूल के बच्चे मौजूद थे। जोलपा रोड पर वैन और स्विफ्ट कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। प्रत्यकदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद वैन रोड के किनारे पलट गई थी। पहले सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए सांगोद सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। यहां से पांच बच्चों और वैन के चालक को कोटा के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है और चालक को भी पकड़ लिया है। पुलिस ने हादसे के बाद कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story