
x
Rajasthan: राजस्थान के बूंदी जिले में नेशनल हाईवे नंबर-52 पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सिलोर पुलिया के पास बजरी से भरे एक अनियंत्रित डंपर ने सामने से आ रही कार को कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार चार सगे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसा सदर थाना क्षेत्र में हाईवे-52 पर हुआ। सिलोर पुलिया के पास बजरी से भरे डंपर का अचानक टायर फट गया। इसके बाद चालक डंपर पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित वाहन पहले एक क्रेन से टकराया और फिर डिवाइडर पार करते हुए रॉन्ग साइड में जा पहुंचा। उसी दौरान सामने से आ रही कार डंपर की चपेट में आ गई। डंपर कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार पूरी तरह बजरी के नीचे दब गई।
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए दो क्रेन और एक जेसीबी की मदद ली गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबी कार से चारों घायलों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। पुलिस ने बजरी से भरे डंपर को जब्त कर लिया है। चारों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
TagsRajasthanडंपरभाइयोंजानRajasthandumper truckbrotherslives जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





