राजस्थान

Rajasthan: पंचमुखी बालाजी मंदिर में साधु की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sarita
22 March 2025 6:46 AM IST
Rajasthan: पंचमुखी बालाजी मंदिर में साधु की  हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के दौसा से एक संत की चाकू घोंपकर हत्या करने की घटना सामने आई है. संत परशुराम दास जी मंदिर में मौजूद थे. इसी दौरान एक बदमाश ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया. घायल संत को देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. दौसा जिले के डीडवाना पंचमुखी बालाजी मंदिर में एक संत की बेरहमी से हत्या कर दी गई है|
लालसोट थाना क्षेत्र के डीडवाना गांव में स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर में संत परशुराम दास जी महाराज मौजूद थे. इसी दौरान शुक्रवार शाम को पेट में चाकू घोंपकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. संत को चाकू घोंपने की घटना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हो गए और पूरी घटना पर नाराजगी जताने लगे. पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलने के बाद लालसोट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक साधु के शव को अपने कब्जे में लेकर लालसोट अस्पताल पहुंचाया. साधु की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साधु की हत्या के आरोप में एक साधु को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान शिवपाल साधु के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया. जिसने साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है. साधु की हत्या की घटना के बाद से गांव के लोग काफी गुस्से में हैं. ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जल्द जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आरोपी शिवपाल से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वो इस केस को जल्द ही सुलझा लेंगे|
Next Story