राजस्थान

Rajasthan : अबूधाबी में गूंजी रूमा देवी की आवाज

Uma Verma
22 March 2025 9:47 AM IST
Rajasthan : अबूधाबी में गूंजी रूमा देवी की आवाज
x

राजस्थान | राजस्थान की प्रसिद्ध लोक हस्तशिल्प कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रूमा देवी ने अबूधाबी में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया और विदेश में भारत का नाम रोशन करने वाले भारतीयों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अपने कर्मों और कड़ी मेहनत से भारत की संस्कृति और परंपराओं को विश्वभर में पहचान दिलाने वाले भारतीय हमारे असली ब्रांड एंबेसडर हैं

अबूधाबी के इस कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों के योगदान पर चर्चा करते हुए रूमा देवी ने महिला सशक्तिकरण, पारंपरिक हस्तशिल्प और भारतीय कला के वैश्विक प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति जितनी समृद्ध है, उतनी ही इसकी कला और शिल्पकारी भी अनमोल है, जिसे दुनिया के हर कोने में पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है

इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए और प्रवासी भारतीयों ने डॉ. रूमा देवी के विचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मंच भारतीयों की उपलब्धियों को पहचान दिलाने का बेहतरीन अवसर है, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा


Next Story