राजस्थान

Rajasthan : रोडवेज बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर , एक की मौत

Sarita
22 Jun 2025 10:07 AM IST
Rajasthan  : रोडवेज बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर , एक की मौत
x
Rajasthan : टोंक जिले के सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 116 पर शनिवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बड़ा हादसा कर दिया। टोंक डिपो की इस बस ने बाइक पर सवार तीन लोगों को सामने से टक्कर मारी और करीब दो किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाधिकारी जयमल मौके पर पहुंचे और घायलों को सआदत अस्पताल पहुंचाया। ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और बाइक को दो किलोमीटर तक घसीटते हुए टोंक शहर तक ले आया। मौके पर ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जयमल, थानाधिकारी, पुलिस थाना सदर ने कहा, "हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। बस को जब्त कर लिया गया है, ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।"
Next Story