
x
Rajasthan : सोमवार देर रात सीकर जिले के नीमकाथाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी एक अज्ञात फोन कॉल और मैसेज के जरिए दी गई, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही GRP और RPF के जवान मौके पर पहुंचे और स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया।नीमकाथाना पुलिस भी तुरंत स्टेशन पहुंची और जांच में सहयोग किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए SDM, ADM और ASP सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने के निर्देश दिए।
तलाशी के दौरान स्टेशन परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि धमकी की खबर तेजी से फैलने के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमकी देने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर उत्तर प्रदेश का है। कॉल और मैसेज की तकनीकी जांच की जा रही है और पुलिस का कहना है कि आरोपी तक जल्द पहुंचा जाएगा।यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों में फ्लाइट्स, स्कूलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। जयपुर में भी ऐसे कई ईमेल सामने आए थे। पिछले सप्ताह राजस्थान हाई कोर्ट को मिली झूठी धमकी के चलते सुनवाई तक प्रभावित हुई थी।
TagsRajasthanरेलवे स्टेशनधमकीअलर्टRajasthanRailway stationThreatAlert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





