
x
Rajasthan राजस्थान: चित्तौड़गढ़ जिले के जावदा थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 65 बोरों में भरा कुल 12 क्विंटल 53 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। चित्तौड़गढ़ एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी रोकने के लिए रावतभाटा एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन और डीएसपी कमल प्रसाद मीना के सुपरविजन में अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान के तहत जावदा थानाधिकारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जो बस्सी तिराहा पर नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान जावदा की तरफ से एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया।
पुलिस टीम ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने नाकाबंदी से पहले ही वाहन रोक दिया। चालक और उसके साथ बैठा एक अन्य व्यक्ति दोनों मौके से भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे जंगल की तरफ भाग गए। मौके पर खड़ी पिकअप की तलाशी ली गई तो उसमें कुल 12 क्विंटल 53 किलो 81 ग्राम डोडाचूरा मिला। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ जब्त कर मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
TagsRajasthanजब्तअवैधडोडा-पोस्त Rajasthanseizedillegalpoppy huskजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





