
x
Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर खाखड़ी गांव के पास कृष्ण कन्हैया होटल के समीप हुआ, जहाँ भीलवाड़ा जिले की बीगोद थाना पुलिस की एक टीम आरोपी को गुजरात से पकड़कर लौट रही थी।
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर बनी हादसे की वजह
गोगुंदा थाने के उप निरीक्षक लादूराम जाट ने जानकारी दी कि जैसे ही पुलिस टीम खाखड़ी के पास पहुंची, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डिवाइडर से टकराकर पलटी खा गई और पास की पुलिया में फंस गई। इस दुर्घटना में मौके पर ही कांस्टेबल देवनारायण गुर्जर की मौत हो गई, जबकि एएसआई बंसीलाल प्रजापत, कांस्टेबल सुनील और बलवंत गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम भगवत सिंह झाला, एंबुलेंसकर्मी दीपक पुरोहित और गोगुंदा थाने के एएसआई राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक कांस्टेबल का शव गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।जैसे ही हादसे की सूचना भीलवाड़ा पहुंची, पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
TagsRajasthanहादसेकांस्टेबलमौत3 घायलRajasthanaccidentconstabledeath3 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





