राजस्थान

Rajasthan:पुलिस बस ट्रक से टकराई, सात घायल

Sarita
4 Sept 2025 8:47 AM IST
Rajasthan:पुलिस बस ट्रक से टकराई,  सात घायल
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार, बीकानेर से धौलपुर जा रही राजस्थान पुलिस की एक बस कालाखो के पास अचानक एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। यह बस कुख्यात अपराधी धर्मेंद्र उर्फ ​​लुक्का को लेकर धौलपुर जा रही थी।
बस में कुल सात पुलिसकर्मी, एक चालक और बदमाश लुक्का मौजूद थे। हादसे के दौरान एएसआई, एक कमांडो और बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, चार अन्य पुलिसकर्मी और लुक्का भी घायल हो गए, जिनका इलाज दौसा और सिकंदरा के अस्पतालों में चल रहा है।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और पुलिसकर्मी उसमें फंस गए। सूचना मिलने पर सदर थाने के एएसआई भीखाराम बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बस से बाहर निकाला गया।हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने वन-वे करके धीरे-धीरे खुलवाया।
Next Story