राजस्थान

Rajasthan : दिल्ली एयरपोर्ट पर 18 वर्षीय युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Saba Naaz
29 Jun 2025 9:31 PM IST
Rajasthan : दिल्ली एयरपोर्ट पर 18 वर्षीय युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
Rajasthan राजस्थान : राजस्थान के चूरू जिले की तारानगर निवासी एक 18 वर्षीय हिंदू युवती को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उस वक्त दस्तयाब किया गया जब वह ओमान जाने वाली फ्लाइट में सवार होने वाली थी।
पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए युवती को विदेश भेजे जाने से बचा लिया। इस पूरे मामले का खुलासा चूरू एसपी जय यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान किया। पुलिस के अनुसार, युवती को तारानगर निवासी मोहम्मद इस्लाम, जो वर्तमान में ओमान के मस्कट में रह रहा है, ने सोशल मीडिया के जरिए प्रेमजाल में फंसाया था। युवक ने उसका ब्रेनवॉश कर तीन महीने पहले उसका पासपोर्ट बनवाया और फिर उसे कैब के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचाया।
योजना थी कि युवती को फ्लाइट के जरिए ओमान ले जाकर वहां बेच दिया जाए, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उसे बचा लिया। मामले की शुरुआत तब हुई जब युवती के भाई शुभम पुत्र विजय ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी बहन ऋषिका बिना बताए घर से चली गई है और साथ में एक लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस और दूतावास से संपर्क कर युवती का लोकेशन ट्रेस किया और उसे एयरपोर्ट से बरामद कर लिया।
Next Story