Rajasthan राजस्थान: जिले के श्रीमाधोपुर क्षेत्र के कंचनपुर गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों को भागने पर मजबूर कर दिया। यहां गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से मौके पर हड़कंप मच गया। मधुमक्खियों के हमले में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से 15 को गंभीर हालत में श्रीमाधोपुर के खंडेला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, गांव के माधो सिंह शेखावत (80) की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान शव को चिता पर रखा गया था। इसी दौरान कुछ लोग श्मशान घाट में रखी लकड़ियां लेने गए। तभी मुख्य द्वार के पास पीपल के पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों ने अचानक वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले के बाद श्मशान घाट में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन चारों तरफ 6 फीट ऊंची दीवार होने के कारण कई लोग बाहर नहीं निकल पाए और मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि कई युवकों ने श्मशान घाट की दीवार फांदकर अपनी जान बचाई, लेकिन जो दीवार फांद नहीं पाए, वे मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। मधुमक्खियों के हमले के कारण लोग शव को चिता पर ही छोड़कर भाग गए। करीब डेढ़ घंटे बाद कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाई और हेलमेट पहनकर और शव को कपड़े से ढककर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। हालांकि सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से श्मशान घाट में लगे मधुमक्खियों के छत्ते को हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।
TagsRajasthanश्मशानचिताभागेहेलमेटअंतिमसंस्कारRajasthancrematoriumpyreran awayhelmetlastritesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





