राजस्थान

Rajasthan : भूमिगत सीएनजी गैस रिसाव से हड़कंप, पुलिस ने इलाके को कराया खाली

Sarita
28 Feb 2025 6:21 AM IST
Rajasthan : भूमिगत सीएनजी गैस रिसाव से हड़कंप, पुलिस ने इलाके को  कराया खाली
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान की राजधानी जयपुर के करणी विहार इलाके में गुरुवार सुबह भूमिगत सीएनजी गैस पाइपलाइन में लीकेज होने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत 9 दुकान के आसपास के इलाके को खाली कराया और वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस और सिविल डिफेंस की टीमें तैनात की गई हैं। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुडानिया हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
टोरेंट गैस कंपनी की पाइपलाइन से गैस तेजी से लीक हो रही है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका है। गैस लीक की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। 9 दुकान इलाके में लीकेज होने के कारण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। गैस का रिसाव काफी तेज था, जिसके कारण इलाके को खाली कराना पड़ा और सड़क पर यातायात रोकना पड़ा। सिविल डिफेंस की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई, साथ ही दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस भी तैनात की गईं। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुडानिया खुद मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर रख रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले गोपालपुरा स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में गैस रिसाव के कारण 10 से अधिक छात्र बेहोश हो गए थे।
Next Story