Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के कोटा जिले के गड़ेपान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। इस घटना में 14 छात्र और एक स्टाफ सदस्य प्रभावित हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह गैस लीक चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड (CFCL) फैक्ट्री से हुई, जो स्कूल के पास ही स्थित है। करीब 11 बजे जब स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं, तभी अमोनिया गैस लीक हो गई। गैस तेजी से स्कूल परिसर तक पहुंच गई, जिससे कई बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ छात्र बेहोश होकर स्कूल ग्राउंड पर गिर पड़े, जबकि कुछ ने उल्टी और दम घुटने की शिकायत की।
गैस लीक होने के तुरंत बाद बच्चों को CFCL फैक्ट्री में स्थित अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टर आर.के. शर्मा ने बताया कि 14 बच्चे और एक स्टाफ सदस्य को लाया गया था, जिनमें से 6 बच्चों को कोटा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। गैस लीक की घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। उनका कहना है कि फैक्ट्री के पास के स्कूलों और रिहायशी इलाकों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपाय कड़े किए जाने चाहिए।
लोगों ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता सक्सेना ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम स्कूल और अस्पताल की निगरानी कर रही है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि इस लापरवाही के लिए फैक्ट्री प्रबंधन से जवाब मांगा जाएगा और अगर कोई चूक पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
TagsRajasthanस्कूलगैस रिसावहड़कंपछात्रबीमारRajasthanschoolgas leakpanicstudentsfall illजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





