राजस्थान

Rajasthan News: गणपति विसर्जन के दौरान तीन बच्चे डूबे

Bharti Sahu 2
18 Sept 2024 7:13 AM IST
Rajasthan News: गणपति विसर्जन के दौरान तीन बच्चे डूबे
x
Rajasthan News: प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के बरवाड़ा गुर्जर गांव में मंगलवार को बरसाती नाले में गणेश प्रतिमा विसर्जित करते समय तीन चचेरे भाई डूब गए। इनमें से दो की मौत हो गई। एक बच्चा बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया है।थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के पांच चचेर भाई-बहन गांव से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर के पास नाले में गणेशजी की प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। जहां तीन बालक नाले में डूब गए। डूबे हुए तीनों बालकों को निकालकर 108 की सहायता से छोटीसादड़ी चिकित्सालय पहुंचाया गया| पुलिस भी चिकित्सालय पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम कराय।
Next Story