धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 18 सितंबर 2024

Subhi
18 Sep 2024 12:59 AM GMT
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 18 सितंबर 2024
x

​मूलांक 1: बोलचाल में कठोरता रहेगी​

आप कुछ तनाव और जल्दबाजी में रह सकते हैं। दिन के आरंभ में तो आप की बोलचाल में भी कठोरता हो सकती है। आप अपनी बात को ही आगे रखना चाहेंगे, ऐसे में तकरार होने की संभावना बढ़ सकती है। सलाह है कि आप धैर्य के साथ काम लें।

​मूलांक 2: रिश्तों में दरार आ सकती है​

रिश्तों में परेशानी उभर सकती है। आप अपनी बातों से दूसरों को गुस्सा भी दिला सकते हैं। प्रेम संबंधों में दूरी भी उत्पन्न होगी। आज के दिन अपने पैसों को संभाल कर रखें। धन लाभ के साथ आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं।

​मूलांक 3: कामकाज में बदलाव आ सकता है​

कामकाज में आज क दिन भागदौड़ वाला होगा। मानसिक रूप से तनाव और परेशानी अधिक रह सकती है लेकिन धीरे-धीरे आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है। आपको धैर्य के साथ बदलाव का हिस्सा बनना चाहिए।

​मूलांक 4: आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे ​

अपने किसी मित्र के साथ आज कुछ बहस हो सकती है। काम के क्षेत्र में लोगों के साथ ज्यादा बेहतर तरह से काम न हो पाए। जिद्द अधिक रहने वाली है। इससे आपको आगे जाकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

​मूलांक 5: आज थोड़े परेशान रह सकते हैं​

आज आप अपने साथी के साथ खुद को लेकर थोड़ा अधिक समय देने की कोशिश भी कर सकते हैं। परिवार में बच्चों को लेकर कुछ बात तनाव का कारण बन सकती है। आज आपको विनम्रता के साथ बात करनी चाहिए।

​मूलांक 6: अपने मन की बातें शेयर न करें​

किसी के साथ अधिक उलझें नहीं। आप की छोटी-सी बात को भी दूसरे लोग बड़ा बना सकते हैं। आपको आज खुद को मजबूत बनाने की जरूरी होगी। किसी से अपने मन की बातें शेयर न करें, इससे आपको परेशानी हो सकती है।

​मूलांक 7: खर्च से बजट बिगड़ेगा​

घरेलू तनाव अधिक होगा। कुछ खर्चों की अधिकता के कारण जमा पूंजी पर असर भी पड़ेगा। अपने दोस्तों के साथ कुछ मौजमस्ती के पल बिताएंगे, जो आपको राहत देगा। आज जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है इसलिए सावधानी से काम लें।

​मूलांक 8: प्रेमी के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे​

आज के दिन कुछ नए लोगों के साथ मेलजोल होने की संभावना होगी। प्रेमी के साथ आप अपने रिश्ते में और नजदीक आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मौका मिल सकता है। नए मेलजोल होने से आपको भविष्य में लाभ होगा।

​मूलांक 9: आपकी भाषा में कठोरता दिख सकती है​

आप आज काम में लोगों के साथ ज्यादा मेल जोल न रख पाएं। आपकी भाषा में कठोरता हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप खुद को बहुत अधिक चीजों में व्यस्त न करें। अपने काम पर ध्यान बना कर रखें। व्यर्थ की बातों में अपना ध्यान न लगाएं।

Next Story