राजस्थान

Rajasthan News: कोतवाली पुलिस ने दुकान से चोरी करते दो नाबालिगों को पकड़ा, 58 हजार रुपये बरामद

Sarita
7 March 2025 7:48 AM IST
Rajasthan News: कोतवाली पुलिस ने दुकान से चोरी करते दो नाबालिगों को पकड़ा, 58 हजार रुपये बरामद
x
Rajasthan News: मीरा गेट स्थित सुहाना सुहाग चूड़ियों की दुकान से 3 मार्च की रात चोरी हो गई। चोर पीछे के गेट से घुसे और कैश बॉक्स में रखे 60 हजार रुपए और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया और उनसे चोरी किए गए 58 हजार रुपए बरामद कर लिए। बूंदी कोतवाली पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शहर की एक दुकान से चोरी करने वाले दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे 58 हजार रुपए बरामद किए।
शिकायत पर तुरंत कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीना ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा और वृत्ताधिकारी अरुण कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। कोतवाली थाना प्रभारी भंवर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया।
कैसे हुई चोरी?
4 मार्च 2025 को परिवादी अरशद खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मीरा गेट स्थित उनकी सुहाना सुहाग चूड़ियों की दुकान से 3 मार्च की रात को चोरी हो गई। चोर पीछे के गेट से घुसे और कैश बॉक्स में रखे 60 हजार रुपए और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर लेकर फरार हो गए। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया और उनसे चोरी किए गए 58 हजार रुपए बरामद कर लिए। हालांकि सीसीटीवी डीवीआर बरामद करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिगों को किशोर न्यायालय बूंदी में पेश किया जाएगा।
Next Story