राजस्थान

राजस्थान न्यूज: पांच सितारा होटल की कर्मचारी के साथ गैंगरेप, मामला दर्ज

Gulabi Jagat
4 July 2022 3:18 PM IST
राजस्थान न्यूज: पांच सितारा होटल की कर्मचारी के साथ गैंगरेप, मामला दर्ज
x
राजस्थान न्यूज
रणथंभौर रोड स्थित एक फाइव स्टार होटल में काम करने वाली युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती ने होटल में साथ काम करने वाले तीन कर्मचारियों के खिलाफ महिला थाने में मारपीट और गैंगरेप करने का मामला दर्ज कराया है. सूचना मिलने पर एएसपी राकेश राजोरा और महिला थानाधिकारी चंचल शर्मा मौके पर पहुंचीं. इसके बाद इस घटना को लेकर रेजीडेंस क्वार्टर्स में रहने वाले होटल कर्मचारियों से पूछताछ की (Rape in Sawai Madhopur) गई.
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में युवती ने बताया कि अभिषेक नेगी, एंथनी थॉमस और राहुल ने उसके साथ मारपीट कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 323, 354, 376 डी के तहत मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि होटल में पिछले तीन दिनों से पार्टियों का दौर जारी है. इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए तीनों आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल इस मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही (Rape in Sawai Madhopur) है.
Next Story