राजस्थान

Rajasthan News: 70 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर व्यापारी की हत्या

Sarita
19 Jan 2025 10:39 AM IST
Rajasthan News:  70 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर व्यापारी की हत्या
x
Rajasthan News: हनुमानगढ़ जिले के भादरा में एक व्यापारी की हत्या का मामला सामने आया है। हरियाणा के हिसार जिले के गांव मोहब्बतपुर निवासी राकेश कुमार का शव शेरपुर बस स्टैंड के पास खेत में पड़ा मिला। राकेश कुमार के भाई कुलदीप ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कुलदीप के अनुसार उसका भाई राकेश 17 जनवरी को दोपहर करीब 12:15 बजे भादरा के लिए निकला था। उसका संदीप, अनिल और सुनील तीन लोगों से 70 लाख रुपये का लेन-देन था और इन तीनों ने राकेश को पैसों के लिए भादरा बुलाया था। कुलदीप ने बताया कि जाते समय राकेश ने आशंका जताई थी कि पैसों के लेन-देन के दौरान उसकी जान को खतरा हो सकता है।
जब वह रात तक घर नहीं लौटा और उसका फोन बंद मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 18 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे राकेश की कार शेरपुर बस स्टैंड के पास मिली और उसका शव उससे करीब 20 फीट दूर खेत में पड़ा था। परिजनों ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल भादरा थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। थानाधिकारी भूपसिंह सहारण के नेतृत्व में एक टीम इस घटना की पूरी जांच में जुटी हुई है।
Next Story