
x
Rajasthan News: पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें अरशद (32) और फारुख (37) की पहचान आरोपियों के रूप में हुई। पुलिस ने राजस्थान गोवंश पशु अधिनियम की धारा 5 और 8 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। भिवाड़ी पुलिस ने गो तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देश पर खुशखेड़ा थाना पुलिस ने की है। ये दोनों गो तस्कर हरियाणा के नूंह जिले के रहने वाले हैं। घटना 9 फरवरी की बताई जा रही है, जब पुलिस को बड़ी करौली के पास शिव मंदिर के पास एक पिकअप पलटने की खबर मिली।
सूचना मिलने के बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो पिकअप में आग लगी हुई थी। यानी पिकअप पलटने के बाद गो तस्करों ने पिकअप में आग लगा दी और भाग गए। पिकअप का पूरा केबिन जल गया। गाड़ी पलटते ही उसमें से दो लोग उतरकर भाग गए। पिकअप में तीन गायें थीं, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया और उन्हें मुक्त कराकर पुलिस के हवाले कर दिया। पिकअप में गायें रस्सियों से बंधी हुई थीं। लोगों ने रस्सियां खोलकर गायों को सुरक्षित बचा लिया।
पुलिस ने इस मामले में राजस्थान गोवंशीय पशु अधिनियम की धारा 5 और 8 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में अरशद और फारुख नाम के दो लोगों की पहचान आरोपियों के तौर पर हुई। जिनकी उम्र 32 और 37 साल है। ये दोनों आरोपी हरियाणा के नूंह जिले के मलाका गांव के रहने वाले हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और इनसे पूछताछ शुरू कर दी है। इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इनसे पता लगाया जा सके कि ये अब तक गोकशी के लिए कितनी गायों की तस्करी कर चुके हैं।
TagsRajasthanगौ तस्करीदो भाइयोंगिरफ्तारRajasthancow smugglingtwo brothersarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





