
x
Rajasthan News: सीकर में आवारा पशुओं के आतंक का एक और मामला सामने आया है। बुधवार शाम को शहर के रामलीला मैदान इलाके में एक आवारा सांड ने ट्यूशन से लौट रहे छात्र पर हमला कर दिया। घटना में सांड का सींग छात्र के सीने में 2 से 3 इंच अंदर तक घुस गया, जिससे उसकी तीन पसलियां टूट गईं। घायल छात्र का एसके अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना शाम 6:15 से 6:30 बजे के बीच हुई। चांदपोल गेट क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय विनोद शर्मा पुत्र करणदीप शर्मा ट्यूशन से लौटते समय गुरुद्वारे के पास से गुजर रहा था।
उसी समय उसकी बाइक के सामने अचानक एक आवारा सांड आ गया। टक्कर के बाद सांड ने विनोद पर हमला कर दिया और अपने सींग उसके सीने में घुसा दिए। घायल छात्र को उसके पीछे चल रहे उसके दोस्तों और स्थानीय लोगों ने तुरंत एसके अस्पताल पहुंचाया। विनोद के पिता करणदीप शर्मा ने बताया कि घटना के वक्त उनका बेटा ट्यूशन से लौट रहा था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। उन्होंने बताया कि हमले में विनोद की तीन पसलियां टूट गई हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
TagsRajasthanछात्रसांडहमलाRajasthanstudentbullattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





