राजस्थान

Rajasthan News: NEET की तैयारी कर रहे यूपी के लड़के ने फांसी लगाकर दे दी जान

Bharti Sahu 2
5 Sept 2024 9:58 AM IST
Rajasthan News:  NEET की तैयारी कर रहे यूपी के लड़के ने फांसी लगाकर दे दी  जान
x
Rajasthan News: जवाहर नगर इलाके में एक और कोचिंग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान यूपी के मथुरा निवासी परशुराम के रूप में हुई है। मृतक छात्र करीब एक सप्ताह पहले ही कोटा में नीट की तैयारी के लिए आया था। छात्र ने जवाहर नगर इलाके में कमरा किराए पर ले रखा था। सुसाइड की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी है। जिनके कोटा पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 साल का परशुराम कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। देर रात तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तब मकान मालिक अनूप कुमार ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचाी। वहां देखा तो छात्र फंदे से लटका हुआ था।
हालांकि पुलिस को फिलहाल छात्र के कमरे से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मकान मालिक का कहना है कि शाम को परशुराम को कपड़े सुखाते हुए देखा था। लेकिन उसके बाद वह कहीं नजर नहीं आया। साल 2024 की बात की जाए तो जनवरी से अब तक 14 छात्रों ने सुसाइड किया है। जिसमें एक बीटेक का स्टूडेंट भी शामिल है। अधिकतर छात्रों के सुसाइड के पीछे पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव सामने आया है। वहीं कई छात्र ऐसे हैं जो कि सप्ताह भर पहले ही कोटा में पढ़ाई के लिए आए थे।
Next Story