
x
Rajasthan : जिले के कोतवाली थाना इलाके में मंगलवार सुबह पार्किंग विवाद में एक राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पर तलवार से हमला कर दिया गया। इस हमले में खिलाड़ी के पिता और दादा भी घायल हो गए। घायल खिलाड़ी नमन शर्मा (17) को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है, जबकि उसके पिता कमल शर्मा और दादा जगदीश शर्मा भी घायल हुए हैं। घटना सुबह करीब 5 बजे की है। कुछ खिलाड़ी रोजाना की तरह बैडमिंटन एकेडमी में खेलने आए थे। जब उन्होंने घर के सामने अपनी बाइक खड़ी की तो पड़ोसी नवीन पुत्र वल्लभचंद और उसके परिजनों ने नमन शर्मा और उसके पिता कमल शर्मा पर हमला कर दिया। आरोपियों ने नमन पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों ने बताया कि पड़ोसी नवीन और उसके परिजनों का पिछले 10-15 दिनों से झगड़ा चल रहा था। नवीन आदतन नशेड़ी बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। नमन के दादा जगदीश शर्मा ने बताया कि हमले के बाद उनके पोते नमन के शरीर से काफी खून बह गया। एकेडमी से लेकर घर के गेट तक पूरी सड़क पर खून फैला हुआ था। साथ ही उनके बेटे कमल शर्मा का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हमले के बाद आरोपी नवीन और उसका पिता वल्लभचंद फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गौरतलब है कि नमन शर्मा राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और अपने पिता के साथ मिलकर सिटी बैडमिंटन एकेडमी चलाते हैं। हमलावरों का घर एकेडमी के सामने ही है, जहां पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था।
TagsRajasthanपार्किंगविवादखिलाड़ीहमलाRajasthanparkingdisputeplayerattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





