
x
Rajasthan: राजस्थान के बीकानेर से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। यहां खाजूवाला क्षेत्र में एक साथ ननद- भाभी ने मौत से जुड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों ने एक ही पेड़ से लटक कर जान दी है। मिली जानकारी के अनुसार खाजूवाला थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत 34 KYD के चक 33 KYD स्थित वन विभाग के क्षेत्र में देर शाम हुई। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, दोनों ने अपनी-अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। शवों को नीचे उतारकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर से FSL टीम को बुलाया गया है, शवो का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिससे सबूत जुटाए जा सके। फिलहाल आत्महत्या के कारणों को लेकर परिजन और पुलिस दोनों स्तर पर पड़ताल जारी है। सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद को वजह माना जा रहा है, लेकिन विस्तृत अनुसंधान और FSL रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ पाएंगे।
TagsRajasthanनन्द भाभीमौतहड़कंपRajasthansister-in-lawdeathpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





