
x
Rajasthan: टोंक के निवाई ब्लॉक के देवरी गांव में शनिवार शाम को एक चौकाने वाला मामला सामने आया। ग्रामीणों ने खेतों में खुदाई के दौरान एक घड़ानुमा पुराना बर्तन देखा, जिसे लेकर खजाने की अफवाह फैल गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अब पुरातत्व विभाग की टीम मामले की पूरी जांच करेगी। यह जांच ही तय करेगी कि जमीन में मिला देग असली खजाना है या सिर्फ पुराना बर्तन।
खेत की चरागाह भूमि पर कुछ चप्पल, गुलाब के ताजे पत्ते और बड़े गाड़ियों के टायर के निशान भी देखे गए, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।सूचना के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत जेसीबी मशीन बुलाकर खुदाई करवाई। जमीन के अंदर से एक देग (बड़ा घड़ा जैसा पुराना बर्तन) मिला। ग्रामीणों का मानना है कि यह जमीन में दबा खजाना हो सकता है। अफवाहों ने गांव में हलचल बढ़ा दी है। पुरातत्व विभाग की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर मामले की तह तक जाएगी और सामने आए देग में मौजूद रहस्य का पर्दाफाश करेगी।
निवाई के तहसीलदार नरेश गुर्जर ने बताया कि शनिवार शाम लगभग 4 बजे चरागाह भूमि के पास ग्रामीणों ने सूचना दी कि ताजा गुलाब की पत्तियां बिखरी हैं और एक चप्पल की जोड़ी भी देखी गई। सूचना मिलने पर लोग एकत्रित हुए और सरपंच रामसहाय मीणा को बुलाया। सरपंच ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को स्थिति से अवगत कराया।
TagsRajasthanखुदाईजमीनरहस्यमयखजानाRajasthanexcavationgroundmysterioustreasure जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





