
x
Rajasthan राजस्थान: सरदारशहर उपखंड के खेजड़ा गांव के पास रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां एक कार पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भानीपुरा थानाधिकारी राय सिंह ने बताया कि खेजड़ा दिखनादा निवासी 23 वर्षीय मनोज पुत्र गौरीशंकर जाट, 22 वर्षीय पवन पुत्र कृष्ण स्वामी, 22 वर्षीय मनोज पुत्र रामकुमार जाट निवासी बांगड़सर, रावतसर और 30 वर्षीय संदीप पुत्र राजपाल जाट खेजड़ा गांव में अपने परिवार में होने वाली शादी का सामान लेने के लिए कार में सवार होकर सरदारशहर आ रहे थे।
इस दौरान खेजड़ा गांव से थोड़ी दूरी पर एक मोड़ पर कार पलट गई। जिसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने 108 एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने खेजड़ा दिखनादा निवासी मनोज पुत्र गौरीशंकर जाट और रावतसर के बांगासर निवासी संदीप पुत्र राजपाल जाट को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर भानीपुरा थाना प्रभारी रायसिंह सुथार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतकों के शव राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही राजकीय अस्पताल में काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि खेजड़ा दिखनादा निवासी मनोज पुत्र गौरीशंकर जाट की रविवार शाम को शादी है और ये सभी लोग इसी शादी का सामान लेने सरदारशहर आ रहे थे। हादसे की सूचना परिजनों को मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया। वहीं, भानीपुरा पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच करेगी।
TagsRajasthanघरमातम3मौतRajasthanhousemourning3 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





