
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के खंडार इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोठ बिहारी गांव में शनिवार को घर के बाहर बने सेफ्टी टैंक का पट्टा अचानक टूट जाने से एक ही परिवार की तीन महिलाएं सास, बहू और 5 साल की बच्ची गड्ढे में गिर गईं। मिट्टी और मलबे में दबने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब तीनों महिलाएं टैंक के ऊपर बैठकर नहा रही थीं। अचानक पट्टा टूट गया और वे गड्ढे में गिर गईं। सूचना मिलने पर खंडार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला और खंडार
अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय पंसुरी देवी, उनकी बहू 30 वर्षीय पिंकी और पोती 5 वर्षीय रितिका के रूप में हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाकर गांव में ही तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि सेफ्टी टैंक करीब 10 साल पुराना था और इसकी दीवारें काफी कमजोर हो चुकी थीं। टैंक के ऊपर शौचालय और स्नानघर भी बने हुए थे, जो हादसे के समय ढह गए और उनका मलबा गड्ढे में गिर गया।
गड्ढे में आधे से ज्यादा पानी और गंदगी भरी हुई थी। ग्रामीणों ने किसी तरह फावड़े और तसला से मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक पंसुरी देवी के बेटे प्रेमराज माली ने बताया कि घटना के समय वह पास में ही काम कर रहा था, तभी अचानक तेज आवाज और चीखने की आवाज सुनाई दी। वह दौड़कर मौके पर पहुंचा तो उसकी मां, भाभी और भतीजी कहीं नजर नहीं आईं। पूरा गड्ढा गंदगी और मलबे से भरा हुआ था। उसने तुरंत ग्रामीणों को बुलाया और रेस्क्यू शुरू किया।
Tags]Rajasthanसेफ्टी टैंकसासबहूमासूममौतRajasthansafety tankmother-in-lawdaughter-in-lawinnocent childdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





