
x
Rajasthan राजस्थान: झुंझुनूं के सुलताना कस्बे में गुरुवार का दिन प्रशासनिक सख्ती के नाम रहा। अवैध अतिक्रमणों को लेकर तहसील प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। राजस्थान हाईकोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद प्रशासन ने कस्बे की प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान चलाया। कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। पदमा नगर के पास से अभियान की शुरुआत हुई, जहां जेसीबी ने सड़क सीमा में खड़े अवैध निर्माणों को ध्वस्त करना शुरू किया। पहले चरण में किशोरपुरा रोड से नरेंद्र एकेडमी स्कूल तक का मार्ग साफ किया गया। प्रशासन ने पूरे रूट पर लगभग 100 अवैध निर्माण चिन्हित किए हैं। किसी भी अव्यवस्था या विरोध को रोकने के लिए मौके पर 9 थानों की पुलिस तैनात रखी गई थी।
इस कार्रवाई का आधार आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. जितेंद्र सिंह की याचिका रही। उन्होंने हाईकोर्ट में सुलताना की सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ याचिका दायर की थी। अदालत ने अवैध निर्माण हटाने के कड़े आदेश जारी किए और प्रशासन को उचित कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद प्रशासन ने पहले लोगों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने का समय दिया था। तहसीलदार रामकुमार पूनिया ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार चिड़ावा–सुलताना सड़क पर पावर हाउस से अटल सेवा केंद्र तक और चिड़ावा–सुलताना (किशोरपुरा रोड) पर पावर हाउस से नरेंद्र एकेडमी स्कूल तक सड़क सीमा में बने सभी अवैध निर्माण हटाए जाएंगे।
TagsRajasthanबुलडोजरकार्रवाई Rajasthanbulldozeroperation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





