राजस्थान

Rajasthan: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जगहों पर भारी बारिश

Sarita
21 Jun 2025 6:06 AM IST
Rajasthan: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जगहों पर भारी बारिश
x
Rajasthan राजस्थान: दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेज होने से शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन इसका असर जन-जीवन पर भी पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अनुसार शुक्रवार को दिन में प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। शाम साढ़े पांच बजे तक करौली में सबसे ज्यादा 78 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। इसके अलावा वनस्थली में 63.1 मिमी, जयपुर में 23.6 मिमी, भीलवाड़ा में 21.8 मिमी और दौसा में 9.5 मिमी बारिश हुई।
राजधानी जयपुर में दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसका असर जन-जीवन पर भी पड़ा। कई व्यस्त मार्गों पर जलभराव भी देखने को मिला। वहीं लगातार बारिश के कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। जयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार के मुकाबले 6.3 डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि, राज्य के कुछ सीमावर्ती जिलों में लू का प्रकोप जारी है और गंगानगर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में 41.3 डिग्री, बीकानेर में 40.8 डिग्री, फलौदी में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 21 जून को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने तथा 22-23 जून को भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग में कुछ स्थानों पर भारी और अति भारी बारिश होने का अनुमान है। इस बीच, आगामी मानसून सीजन को देखते हुए सरकार ने बाढ़ और जलभराव से उत्पन्न होने वाली किसी भी आपदा से निपटने के लिए कमर कस ली है।
Next Story