
x
Rajasthan राजस्थान: शहर के विजय मंदिर थाना इलाके में एक शादी समारोह के दौरान नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी. घटना इतनी गंभीर थी कि युवक को बुरी तरह घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. बताया जा रहा है कि युवक शादी में वेटर का कॉन्ट्रैक्ट लेकर आया था और वहां की व्यवस्था संभाल रहा था. घटना बीती रात एक निजी होटल में हुई, जहां शादी समारोह चल रहा था. इस दौरान कुछ लोगों ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए युवक पर हमला कर दिया. करीब 30 से 50 लोगों की भीड़ ने युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया|
युवक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह झूठा बताते हुए सफाई दी है. उसका कहना है कि वह शादी समारोह में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं देख रहा था. इसी बीच एक छोटी बच्ची ने बाथरूम का रास्ता पूछा, जिसे वह दिखाने गया, लेकिन कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी।घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। युवक के बारे में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
अस्पताल में भर्ती होने के बाद वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ में चर्चा रही कि यह वही व्यक्ति है, जो पहले फर्जी नर्सिंग ऑफिसर बनकर अस्पताल में घूमता था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है। एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को शादी समारोह में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक गंभीर रूप से घायल था। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
TagsRajasthanशादीछेड़छाड़युवकपिटाई Rajasthanweddingmolestationyouthbeatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





