
x
Rajasthanराजस्थान: राजस्थान के जोधपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़की ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के पीछे की वजह इस घटना से भी ज्यादा हैरान करने वाली है. पुलिस के मुताबिक लड़की के बॉयफ्रेंड ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर दोस्ती तोड़ दी. इससे दुखी होकर लड़की ने भी तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक लड़की काफी समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी युवक के संपर्क में आई थी. धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई|
लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अप्रैल को आरोपी ने उनकी बेटी को किसी बहाने से अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इस संबंध में उन्होंने पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इस घटना के बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम पर ही मैसेज कर उनकी बेटी से दोस्ती तोड़ दी. परिजनों के मुताबिक तीन दिन पहले उनकी बेटी सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन जब वापस लौटी तो वह चुप थी। पूछने पर उसने बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों के मुताबिक उन्होंने आरोपी के घर जाकर शिकायत की।
इससे नाराज होकर आरोपी ने उनकी बेटी से दोस्ती तोड़ दी। इसी बीच उनकी बेटी ने मैसेज देखकर घर में टॉयलेट साफ करने के लिए रखा तेजाब पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story





