
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्यामजी लक्खी मेले के दौरान शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. रींगस थाना इलाके में एनएच-52 पर खाटूश्यामजी जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे पर सब्जी और फलों से भरा ट्रक पलट गया. इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जयपुर में चल रहा है. रींगस थानाधिकारी सुरेश कुमार के अनुसार ट्रक जयपुर से सीकर जा रहा था. जैसे ही ट्रक रींगस के पास सीमारला जागीर मोड़ पर पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर पैदल चल रहे लोगों पर पलट गया और पुलिया से नीचे गिर गया|
हादसे की सूचना मिलते ही रींगस पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया. यहां पर अणतपुरा निवासी लालाराम शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गोविंद शर्मा को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया. पुलिस ने सड़क पर बिखरी सब्जियों और फलों को हटवाकर मार्ग बहाल कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. लक्खी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़
गौरतलब है कि सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का सालाना लक्खी मेला चल रहा है। हाथों में श्याम पताकाएं थामे श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए बाबा के दर्शन के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। मेले का आज 9वां दिन है और इस बार करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मेले के दौरान हुए इस हादसे से श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई।
TagsRajasthanखाटूश्यामजीहादसा1 मौत1 घायलRajasthanKhatushyamjiaccident1 dead1 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





