
x
Rajasthan राजस्थान : जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ और अवैध शराब तस्करी रोको अभियान के तहत बिछीवाड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रतनपुर पुलिस चौकी टीम ने नेशनल हाइवे-48 पर कार्रवाई करते हुए एलईडी बल्ब और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की आड़ में तस्करी की जा रही लाखों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है|बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी के नेतृत्व में रतनपुर चौकी प्रभारी गोविंद सिंह मय जाब्ता एनएच-48 पर उदयपुर से अहमदाबाद जाने वाली लेन पर नाकाबंदी कर रहे थे|
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उदयपुर की तरफ से आ रहे एक टाटा कंपनी के बंद बॉडी कंटेनर में भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है, जो गुजरात जा रही है|सूचना पुख्ता होने पर पुलिस ने उक्त कंटेनर को रुकवाया| पूछताछ में चालक ने गाड़ी में एलईडी बल्ब भरे होने की बात कही. पुलिस ने जब कंटेनर खुलवाकर चेक किया, तो आगे की तरफ इलेक्ट्रॉनिक सामान और एलईडी बल्ब रखे थे, लेकिन उसके पीछे हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के कार्टन छिपाए हुए थे. पुलिस ने कंटेनर से कुल 74 कार्टन शराब बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है|पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
TagsRajasthanशराबतस्करीचालकखलासीगिरफ्तारRajasthanliquorsmugglingdriverhelperarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





