राजस्थान
Rajasthan: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की अंतिम तिथि 23 फरवरी तक बढ़ाई
Tara Tandi
17 Feb 2025 5:04 PM IST

x
Rajasthan राजस्थान: प्रदेश के छात्र-छात्राओं की मांग पर विभाग ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग की तिथि एक बार फिर बढ़ाई है। अब आवेदक 23 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता की उप निदेशक मीना आर्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निःशुल्क कोचिंग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किये जाने की पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि 23 फरवरी, 2025 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा छात्रों को योजना से लाभान्वित करना है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन किये जाने की तिथि पूर्व में विभाग द्वारा 15 फरवरी निर्धारित की गई थी।
इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन एसएसओ पोर्टल (https://sso.rajasthan.gov.in) के द्वारा लॉगिन कर सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना के आइकन के माध्यम से सीधे ही अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर एसजेएमएस ऐप पर जाकर सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना के विकल्प का चयन कर 23 फरवरी, 2025 तक विभाग को ऑनलाइन भर सकते हैं।
---000---
TagsRajasthan मुख्यमंत्री अनुप्रतिकोचिंग योजनाअंतिम तिथि23 फरवरी बढ़ाईRajasthan Chief Minister AnupratiCoaching Schemelast date extended to 23 Februaryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





