भारत

सिरफिरे प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को मार डाला, आक्रोशित घरवालों ने आरोपी को उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
17 Feb 2025 5:00 PM IST
सिरफिरे प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को मार डाला, आक्रोशित घरवालों ने आरोपी को उतारा मौत के घाट
x
फैली सनसनी.
बांदा: UP के बांदा में आपसी विवाद के चलते एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी ही शादीशुदा प्रेमिका को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद जैसे ही वारदात की जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो उन्होंने प्रेमी को पकड़कर इस कदर पीटा कि उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.
घटना की वजह अब तक यह सामने आई कि प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी से नाराज था. बीते दिसंबर माह में युवती की शादी हुई थी. सूचना पर पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुँचे और घटनास्थल पर मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी भेज दिया है.
एसपी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि दोनों तरफ से केस दर्ज करके मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं, यह भी बताया जा रहा कि मृतक युवक हिंदू धर्म का था, लेकिन उसने बाद में मुस्लिम धर्म की युवती के साथ अपना नाम उसने मुर्शाद रख लिया था और नमाज अदा करता था.
बांदा के पैलानी थाना इलाके का यह मामला है. जहां की रहने वाली एक युवती से राहुल नाम के युवक का पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बीती रात युवक मिलने पहुंचा था, जहां दोनों में आपसी विवाद हुआ और कथित प्रेमी ने चाकू से हमला कर अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. लड़की के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
पुलिस ने बताया जा रहा कि युवती की शादी दिसंबर माह में हुई है. पिछले दो सालों इनके बीच प्रेम प्रसंग था. मृतक युवक का नाम राहुल था. जिसने बाद में अपना नाम मुर्शाद रख लिया. नमाज भी अदा करता रहा. मुंबई में काम करता था, लेकिन लिखा-पढ़ी में आज भी हिंदू ही है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मौके पर डीआईजी, एसपी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story