राजस्थान

Rajasthan: खाटूश्याम जी मंदिर में उमड़ी लाखों की भीड़, कतार में बेहोश हुए श्रद्धालु

Sarita
14 April 2025 10:22 AM IST
Rajasthan: खाटूश्याम जी मंदिर में उमड़ी लाखों की भीड़, कतार में बेहोश हुए श्रद्धालु
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के सीकर जिले में प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर परिसर में रविवार को लाखों की भीड़ उमड़ी। यहां आए भक्त मंदिर परिसर में ही बेहोश होकर गिर रहे हैं। भक्तों की यह भीड़ हनुमान जयंती के बाद रविवार को उमड़ी है। भक्तों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गर्मी के कारण भक्त बेहोश हुए
गर्मी ने भक्तों का हाल बुरा कर दिया है। रविवार होने के कारण मंदिर परिसर में काफी भीड़ थी। लाइन में खड़े भक्त गर्मी के कारण बेहोश हो रहे हैं। जिले भर में चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। सीकर जिले में ट्रैफिक जाम भी एक समस्या बन गई है। खाटूश्याम जी मंदिर राजस्थान के सीकर जिले के खाटू गांव में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल है, जो भगवान कृष्ण के अवतार खाटू श्याम को समर्पित है। इसे 'हारे का सहारा' और 'लखदातार' के नाम से भी जाना जाता है।
Next Story
null