
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के 'कोटा थर्मल पावर प्लांट' में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कोयला क्रशर में गिरने से एक ठेका मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मजदूर के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मजदूर कोयला सप्लाई करने वाली मशीनों की सफाई कर रहा था। मजदूर अचानक अपना संतुलन खो बैठा और क्रशर में गिर गया। घटना रविवार सुबह करीब 11:30 बजे की है।
30 वर्षीय मजदूर कोयला सप्लाई करने वाली मशीनों की सफाई कर रहा था। इस दौरान मजदूर अचानक अपना संतुलन खो बैठा और क्रशर में गिर गया और कोयले के साथ बंकर में चला गया। क्रशर से कोयला बंकर में भेजा जाता है, जिसमें मजदूर भी उसके साथ बंकर में पहुंच गया और शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। खोपड़ी कुचल गई। मृतक मजदूर की पहचान मध्य प्रदेश के अमरगढ़ गांव निवासी 45 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। वह एक ठेकेदार के अधीन काम कर रहा था।
प्लांट के कर्मचारियों में हड़कंप
घटना की जानकारी होते ही प्लांट के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। क्रशर को तुरंत बंद कर दिया गया, लेकिन तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी। प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है। प्लांट के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी, मजदूर के पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण थे या नहीं, इस बारे में भी जांच चल रही है।
हादसे के बाद प्रशासन ने प्लांट में सुरक्षा उपायों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। मजदूर की मौत के बाद उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। कंपनी के अधिकारियों से जवाब मांगा गया है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया या नहीं। पुलिस इस मामले में ठेकेदार और प्लांट प्रशासन की जिम्मेदारी की भी जांच कर रही है।
TagsRajasthanकोयलाक्रशरमजदूरमौतRajasthancoalcrusherlaborerdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





