राजस्थान
Rajasthan जनमंच ने किया नंद किशोर महाराज के सानिध्य में पौधारोपण, रखरखाव की ली जिम्मेदारी
Gulabi Jagat
2 Aug 2025 10:51 PM IST

x
भीलवाड़ा। राजस्थान जनमंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु 21 विभिन्न प्रजातियों के पौधे वृंदावन धाम से पधारे संत नंद किशोर भारद्वाज महाराज के सानिध्य में भाजपा नेता राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी के नेतृत्व में तिलक नगर सेक्टर नंबर 8 के पार्क में चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में पौधारोपण कर लगाए गए। भाजपा नेता राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम में पीपल, बरगद, नीम, अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए साथ ही मंदिर के पुजारी द्वारा पौधों की रखरखाव पानी पिलाने की जिम्मेदारी ली। इस दौरान रोहित भरावा, कमलेश भारती, शिवप्रकाश चन्नाल, जगदीश सेन, पुष्कर सुथार, सुमित खोईवाल, भानु सालवी, दीपक प्रजापत, राहुल मीणा, मनोज कटवाल, सावरा भरावा, राजकुमार प्रजापत सहित राजस्थान जन मंच कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारराजस्थान जनमंचनंद किशोर महाराजसानिध्यपौधारोपणजगदीश सेनपुष्कर सुथारसुमित खोईवालभानु सालवीदीपक प्रजापत
Next Story





