
x
Jaipur जयपुर : प्रदेश में भीषण गर्मी एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। बीते 3 दिनों में पारा तेजी से चढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान का स्तर 47 डिग्री को पार कर गया है। गंगानगर देश का सबसे गर्म शहर बन गया है।
यहां अधिकतम तापमान का स्तर 47.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में जबरदस्त हीट वेव्स चली। खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 7 जिलों में अधिकतम तापमान का स्तर 45 डिग्री या इससे अधिक रहा। इनमें श्रीगंगानगर में 47.4, बीकानेर में 46.0, बाड़मेर में 45.9, चूरू में 45.6, फलौदी में 45.4, जैसलमेर में 45.2 और कोटा में 45.0 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी अधिकमत तापमान बीते 3 दिनों में करीब 4 डिग्री तक बढ़ गया है।
रविवार को यहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। देश में इस बार मानसून की जल्दी एंट्री हो गई थी लेकिन मध्य भारत तक पहुंचते-पहुंचते इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि राजस्थान में मानूसन की ऑनसेट तारीख 20 जून रखी गई थी लेकिन जिस रफ्तार से यह आगे बढ़ रहा था उसे देखते हुए इसके यहां समय से पहले पहुंचने का अनुमान था लेकिन अब यह महाराष्ट्र के आसपास ही रुका हुआ है। हालांकि राजस्थान में इस बार मानसून की बारिश पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। वर्षाजनित कृषि पर निर्भर रहने वाले राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने इस मानसून में प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सामान्य से 110 प्रतिशत तथा पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से 115 प्रतिशत वर्षा होने का अनुमान जताया है। साल 2024 में प्रदेश में 662.87 एमएम वर्षा दर्ज की गई थी, जो कि सामान्य स्तर 421.96 प्रतिशत से लगभग 57 प्रतिशत अधिक थी। साल 2024 में यहां मानसून की एंट्री 25 जून को हुई थी।
Tagsराजस्थानतपलूकहरअगलेदो दिनराहतRajasthanheatwavehavocnexttwo daysreliefजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





